1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar donate 1 crore rupees to assam bihar flood relief

असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, दान किए इतने करोड़ रुपए

Akshay Kumar
देश जहां एक तरफ कोरोनावायरस से जुझ रहा है वहीं भारत के कई राज्यों बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। बिहार और असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई लोग आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है। वहीं अब अक्षय कुमार ने भी असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

 
अक्षय कुमार ने असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक-एक करोड़ का डोनेशन दिया है। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री ने उनका आभार प्रकट किया और शुक्रिया अदा किया। इससे पहले कोरोना फंड में भी अक्षय कुमार ने बड़ा दान दिया था। 
बता दें, अभी अक्षय कुमार स्कॉटलैंड में अपनी आगामी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही वह वापस आकर राशि ट्रांसफर करेंगे। कोरोना महामारी का कहर हो या प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में मदद देने की बात अक्षय कुमार हमेशा आगे आए हैं। 
 
इससे पहले, कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपए की राशि पीएम केयर्स में दान दिए थे, वहीं 3 करोड़ की राशि बीएमसी को दी है। मुंबई पुलिस को भी कोरोनावायरस से लड़ाई में मदद करने के लिए अक्षय ने पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ का दान भी दिया था। 
 
अगला लेख
सुशांत की मौत के बाद दीपिका पादुकोण को भारी पड़ा डिप्रेशन पर बात करना, जमकर हुई ट्रोल