1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar denies owning 260 cr private jet

क्या अक्षय कुमार के पास है 260 करोड़ का प्राइवेट जेट? एक्टर ने दिया जवाब | akshay kumar denies owning 260 cr private jet

akshay kumar
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स हैं। अक्षय बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में लगे रहते हैं। साल में उनकी 3-4 फिल्में रिलीज होती है। इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अक्षय कुमार की प्रॉपर्टी को लेकर कुछ खबरें भी वायरल हो रही है। 

 
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय कुमार एक निजी जेट के मालिक हैं और उनके पास 260 करोड़ रुपए का प्राइवेट हवाई जहाज है। अब अक्षय ने इन खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'निराधार' और 'झूठा' बताया है।
 
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'झूठा, झूठा...पैंट ऑन फायर! बचपन में यह सुना था? खैर, कुछ लोग स्पष्ट रूप से बड़े नहीं हुए हैं, और मैं उन्हें बख्श देने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हूं। मेरे बारे में निराधार झूठ लिखा जाएगा तो मैं सामने आकर इसका जवाब जरूर दूंगा। यहां, आपके लिए एक पैंट ऑन फायर (पीओएफ)।'
 
अक्षय कुमार की पोस्ट से साफ है कि उनके पास कोई प्राइवेट प्लेन नहीं हैं। ये बस अफवाह है। अक्षय की फिल्म रामसेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'सलार' से रिलीज हुआ फर्स्ट लुक