1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tv actress vaishali takkar dies by suicide

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या | tv actress vaishali takkar dies by suicide

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

 
वैशाली के घर से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को शक है कि एक्ट्रेस ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
 
वैशाली के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है बताया जा रहा है कि वैशाली ठक्‍कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। वह 'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे चर्चित सीरियल में काम कर चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी को तमिल निर्देशक कर दिया था काम देने से मना, कही थी यह बात