1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopras first look poster from uunchai out

फिल्म 'ऊंचाई' से सामने आया परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक, निभा रहीं यह किरदार | parineeti chopras first look poster from uunchai out

movie uunchai
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दिनों‍ फिल्म से कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आ रहे हैं। मेकर्स ने अब तक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका का पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। अब फिल्म से परिरीति चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

 
परिणीति चोपड़ा के कैरेक्टर पोस्टर को अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बाकी सभी कैरेक्टर्स पोस्टर्स की तरह परिणीति का ऊंचाई लुक भी दो झलकियों में बंटा हुआ है। फिल्म में वह एक ट्रेक गाइड की भूमिका में है, उनकी आंखों में दृढ निश्चय और आत्मविश्वास है। 
 
पोस्टर की दूसरी झलक में, परिणीति के अंदर की खुशी को साफ देखा जा सकता हैं। उनके चेहरे पर उनकी जिंदादिली साफ झलक रही हैं। परिणीति की टैगलाइन में लिखा है, लिबरेशन वाज़ हर ओनली मोटिवेशन। 
 
फिल्म का ट्रेलर 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा द्वारा भव्यता और पैमाने पर बनी फिल्म ऊंचाई में एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी का भी खास रोल है। सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज