सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar buys a new home in Khar at a price of Rs 7crore 80 lakhs
Written By
Last Updated : मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (15:27 IST)

अक्षय कुमार ने खरीदा नया घर, गोवा और मॉरीशस में भी हैं घर

Akshay Kumar
अक्षय कुमार मेहनत से पैसा कमाते हैं और ‍दिमाग लगाकर इनवेस्ट करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने मुंबई में खार स्थित एक बिल्डिंग में घर खरीदा है जिसकी कीमत 7.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
1878 स्क्वैयर फीट में यह घर फैला है। जॉय लीजेंड नामक बिल्डिंग में 19वें माले पर यह स्थित है। बताया जा रहा है कि इसमें 4 बेडरूम हैं। साथ ही 4 कार के लिए पार्किंग भी मिली है। 
 
सूत्रों का कहना है कि अक्षय ने यह घर इनवेस्टमेंट के लिहाज से खरीदा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। 
 
गौरतलब है कि अक्षय का मुंबई में पहले से ही घर है। साथ ही मॉरीशस और गोवा में भी उनके घर हैं। 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड की 2021 की टॉप 10 एक्ट्रेसेस: कैटरीना कंगना कृति में रही जोरदार जंग