शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar, Ajay Devgn, Suheldev
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (17:16 IST)

अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार ने भी ठुकराई यह फिल्म

अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार ने भी ठुकराई यह फिल्म | Akshay Kumar, Ajay Devgn, Suheldev
अश्विन वर्दे की आगामी फिल्म में हिंदू राजा सुहेलदेव की भूमिका ‍निभाने के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया था। अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने कुछ बदलाव करने की बात कही।
 
स्क्रिप्ट में बदलाव कर अक्षय कुमार को फिर दिखाए गए, लेकिन बात नहीं बनी। अक्षय ने साफ कह दिया कि वे यह फिल्म नहीं कर पाएंगे और उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए। 
 
गौरतलब है कि यह मूवी अक्षय के पहले अजय देवगन को ऑफर की गई थी, लेकिन अजय ने भी बिना कारण बताए फिल्म करने से इंकार कर ‍दिया।
 
अजय और अक्षय के ना कहने के बाद यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन यह रोल करने के लिए हां कहता है। 
ये भी पढ़ें
नेहा कक्कड़ का खुलासा, नशे की हालत में रोहनप्रीत ने किया था शादी के लिए प्रपोज