मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. List of Ajay Devgn Movies which did more than 100 crore business

100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की 11 फिल्में और 7 खास बातें

100 करोड़ क्लब, अजय देवगन की 11 फिल्में और 7 खास बातें | List of Ajay Devgn Movies which did more than 100 crore business
100 करोड़ क्लब में फिल्मों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की यह 11वीं फिल्म है जो इस क्लब की शोभा बढ़ा रही है। 
 
1) गोलमाल 3 अजय की पहली फिल्म थी जो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। 
2) 2010 में अजय ने पहली सौ करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म दी थी। 2020 में उनकी 11वीं फिल्म शामिल हुई है। यानी 12 सालों में अजय ने 11 फिल्में सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म दी हैं। 
3) 11 फिल्मों में से गोलमाल अगेन और तान्हाजी दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 
4) 11 फिल्मों में से अजय की दो फिल्में सीक्वल हैं। गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) तथा सिंघम (2011) और सिंघम रिटर्न्स (2014) 
5) अजय की इन 11‍ फिल्मों में से 5 का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया हैं। ये फिल्में हैं- गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, और गोलमाल अगेन। 
6) एक अनोखा रिकॉर्ड भी अजय के नाम है। शिवाय ऐसी सौ करोड़ वाली फिल्म है जिसमें अभिनय भी अजय ने किया और साथ में निर्देशन भी। 
7) तान्हाजी अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है और इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
 
 
अजय की 100 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस करने वाली 11 फिल्में इस प्रकार हैं: 
1) गोलमाल 3 (2010) 
2) सिंघम (2011) 
3) सन ऑफ सरदार (2012)
4) बोल बच्चन (2012)  
5) सिंघम रिटर्न्स (2014) 
6) शिवाय (2016) 
7) गोलमाल अगेन (2017)
8) रेड (2018) 
9) टोटल धमाल (2019)
10) दे दे प्यार दे (2019)
11) तान्हाजी द अनसंग वॉरियर (2020)
ये भी पढ़ें
हॉट दिशा पटानी ने 10 बार अपनी हॉटनेस से तापमान बढ़ाया