सम्बंधित जानकारी
- पाकीजा के क्लासिकल गाने नज़रिया की मारी को हीरामंडी में संजय लीला भंसाली ने दिया नया जीवन
- सुपरस्टार सिंगर 3 : 7 साल की उम्र में अविर्भव ने सिंगिंग से जीता सबका दिल, नेहा कक्कड़ ने बताया 8वां अजूबा
- शिल्पा शेट्टी ने पूरी की केडी - द डेविल्स की शूटिंग, इस किरदार में आएंगी नजर
- Arjun Kapoor-Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप, 5 साल बाद टूटा रिश्ता!
- थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Bade Miyan Chote Miyan, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मूवी
ajay devgn tabu starrer auron mein kahan dum tha teaser out film release on 5 july in cinemas
Auron Mein Kahan Dum Tha: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी 10वीं बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। अजय और तब्बू जल्द ही फिल्म 'औरों में कहां दम था' में साथ दिखेंगे। मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।
इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के टीजर की शुरुआत में अजय और तब्बू होली के त्योहार पर एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।
An epic love story on its way! #AuronMeinKahanDumTha #AMKDT Teaser Out Today!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 31, 2024
In cinemas 5th July, 2024.@neerajpofficial #Tabu @jimmysheirgill @saieemmanjrekar @shantanum07 @mmkeeravaani @ShitalBhatiaFFW #NarendraHirawat #KumarMangatPathak @nh_studioz @FFW_Official… pic.twitter.com/QjUyN0qSmd
वीडियो के बैकग्राउंड में अजय की आवाज आती है, जब दिल से धुआं उठा तो बरसात का मौसम था। सौ दर्द दिए उसने, जो दर्द का मरहम था। हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े, दुश्मन थे हम ही अपने, औरों में कहां दम था।
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, दुश्मन थे हम ही अपने.... #AuronMeinKahanDumTha टीजर रिलीज. फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।
Dushman the hum hi apne.... #AuronMeinKahanDumTha #AMKDT Teaser out now.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 31, 2024
In cinemas 5th July, 2024.@neerajpofficial #Tabu @jimmysheirgill @saieemmanjrekar @shantanum07 @mmkeeravaani @manojmuntashir @ShitalBhatiaFFW @NarendraHirawat @KumarMangat @nh_studioz @FFW_Official… pic.twitter.com/xVx4M0Py0Q
'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे द्वारा किया गया है।
फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम भूमिका में होंगे। इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
