शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn rakul preet singh tabu starrer film de de pyaar de 2 to release on 1 may 2025
Last Modified: गुरुवार, 14 मार्च 2024 (13:04 IST)

पर्दे पर फिर दिखेगी Ajay Devgn और Rakul Preet की रोमांटिक केमिस्ट्री, इन दिन रिलीज होगी De De Pyaar De 2

फिल्म को अंशुल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं

De De Pyaar De 2 Release Date
De De Pyaar De 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की साल 2019 में रिलीज फिल्म 'दे दे प्यार दे' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का निर्देशन अकिव अली ने किया था। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर खबरें सामने आ रही है। 
 
अब मेकर्स ने फाइनली 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म अगले साल 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म को अंशुल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

बताया जा रहा है कि 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट को छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। फिल्म को गर्मी की छुट्टियों का भी फायदा मिल सकता है। ये चार दिनों का लंबा वीकेंड है और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्म के लिए बिल्कुल सही हैं। 
 
खबरों के अनुसार 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग मई के आखिरी तक शुरू हो सकती है। फिल्म में एक बार फिर से तीन स्टार्स की तिकड़ी रोमकॉम में नजर आएगी। 
 
बता दें कि 'दे दे प्यार दे' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी अजय देवगन और उनसे बहुत छोटी रकुल की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया था।
 
ये भी पढ़ें
शादी से पहले अरबाज खान ने एक साल तक किया था शूरा खान को डेट, बोले- किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई