क्या बबीता जी और टपू ने कर ली है सगाई? जानिए कया है सच
बताया जा रहा है कि मुनमुन अपने से 9 छोटे राज संग काफी समय से रिलेशनिशप में है
babita ji and tappu engaged : पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और जेठालाल के बेटे टपू का किरादर निभा चुके राज अनादकट के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से छाई हुई है। बताया जा रहा है कि मुनमुन अपने से 9 छोटे राज संग काफी समय से रिलेशनिशप में है।
बीते दिन मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें भी वायरल हुई थी। बताया जा रहा था कि दोनों ने वडोदरा में सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। बबीता जी और टपू ने अपने परिवार की मौजूदगी में रिंग एक्सचेंज की। लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है।
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने इन खबरों को फर्जी बताया है। राज अनादकट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मुनमुन दत्ता संग सगाई की खबरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, सभी को नमस्कार, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, वो झूठी और निराधार हैं। टीम राज अनादकट।
वहीं मुनमुन दत्ता ने चाय के कप पकड़े हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'फेक न्यूज तो चलती रहेगी। लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय से बढ़कर कुछ नहीं।'
