सम्बंधित जानकारी
- मूविंग इन विद मलाइका : अमृता अरोरा ने अरहान खान संग अपनी बॉन्डिंग पर की बात
- फिल्म 'वेलकम' को रिलीज हुए 15 साल पूरे, अनिल कपूर ने मजनू भाई को मिले प्यार के लिए जताया आभार
- 'पठान' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को धमकी, बोले- जिंदा जला दूंगा...
- कॉमेडी के साथ पर्दे पर निगेटिव रोल भी निभा चुके हैं गोविंदा, मिला था फिल्म फेयर पुरस्कार
- 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे टॉम क्रूज, एक सीन के लिए की 500 बार स्काई डाइविंग
'भोला' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | ajay devgn film bholaa to release on 30 march 2023
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। 'भोला' अजय के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। वहीं अब अजय देवगन ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।
अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इस पोस्टर में अजय का दमदार लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में अजय देवगन के माथे पर भस्म और आंखों में गुस्सा नजर आ रहा है।
Ek Chattaan, Sau Shaitaan.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 20, 2022
Iss kalyug mein aa raha hai #Bholaa, 30th March 2023.#Bholaain3D #Tabu pic.twitter.com/DoXKMutLtA
फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। 'भोला' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं।
फिल्म भोला का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन दिया, एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला 30 मार्च 2023।
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
