• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan to star in Noti Binodinis biopic directed by Pradeep Sarkar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (11:48 IST)

ऐश्वर्या राय ने साइन की प्रदीप सरकार की फिल्म, इस एक्ट्रेस का निभाएंगी किरदार!

ऐश्वर्या राय बच्चन
46 वर्षीय ऐश्वर्या राय भले ही बहुत कम फिल्में करती हों, लेकिन अभी भी उनको चाहने वालों की बड़ी संख्या मौजूद हैं, जो चाहते हैं कि ऐश्वर्या ज्यादा से ज्यादा फिल्में करें। उम्र बढ़ने के बावजूद ऐश्वर्या के सौंदर्य का जादू अभी भी बरकरार है। 
 
ऐश्वर्या आखिरी बार बड़े परदे पर 2018 में नजर आई थीं, फिल्म का नाम फन्ने खां था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। बावजूद इसके ऐश्वर्या राय अभी भी डिमांड में हैं और कई फिल्ममेकर्स उनको लेकर फिल्म बनाने की ख्‍वाहिश जता चुके हैं। 

 
हाल ही में ऐसी खबर आई है जिस पर ऐश्वर्या राय के फैंस को खुश होने का मौका मिलेगा। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 
 
परिणीता और मर्दानी जैसी फिल्म बना चुके प्रदीप अपनी अगली फिल्म में ऐश्वर्या को लेना चाहते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने ऐश्वर्या से मुलाकात की और ऐश्वर्या यह फिल्म करने के लिए राजी हो गई हैं, हालांकि ऑफिशियल रूप से इस बात की कोई घोषणा नहीं हुई है। 

 
बिनोदिनी दासी नामक एक्ट्रेस पर आधारित यह बायोपिक होगी। प्रदीप सरकार जब यह फिल्म बनाने का विचार कर रहे थे तो उनके दिमाग में ऐश्वर्या राय का ही नाम था। 
 
बिनोदिनी दासी का जन्म 1862 में हुआ था और उन्हें नोटी बिनोदिनी नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 12 साल की आयु से एक्टिंग करना आरंभ किया था। 
 
वे कलकत्ता की एक प्रसिद्ध बंगाली भाषा की नाट्य अभिनेत्री थीं। बारह साल के करियर के दौरान बिनोदिनी ने 80 से अधिक भूमिकाएं अभिनीत की। बंगाल के महान संत रामकृष्ण परमहंस ने भी उनका एक नाटक देखा था। 
 
1994 में उनके जीवन पर नोती बिनोदिनी नामक बंगाली फिल्म बनी थी जिसमें देबश्री राय ने उनका रोल अदा किया था। 
 
बिनोदिनी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने कई दु:ख उठाए। प्रदीप सरकार का मानना है कि बिनोदिनी के जीवन पर एक उम्दा फिल्म बन सकती है। 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 13 : SidNaaz के बीच बढ़ी दूरियां, शहनाज गिल ने मारा सिद्धार्थ शुक्ला को धक्का