1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. after yami gautam pulkit samrat dating kriti kharbanda

यामी गौतम से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं पुलकित सम्राट

Yami Gautam
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से तलाक लेने के बाद वो यामी गौतम के साथ रिलेशनशिप में रहे। यानी और पुलकित का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया और जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया।
 
अब पुलिकत सम्राट का नाम एक बार पिर बॉलीवुड की एक खुबसुरत अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा हैं। खबरों के अनुसार पुलकित सम्राट इनदिनों एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे है। यह दिनों अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जा रहे है। दोनों साथ में फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में नजर आए थे।
 
पुलकित के बर्थडे पर कृति ने चेन्नई जाकर उन्हें सरप्राइज भी दिया था। यहां तक कि कृति पिछले कुछ समय से पुलकित के पर्सनल ट्रेनर समीर हंसारी से ट्रेनिंग भी ले रही हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलकित भी इस बारे में बात करने से बचते नजर आ रहे हैं। 
 
पु‍लकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही एक बार फिर डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती में नजर आने वाले हैं। ये एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पुलकित-कृति के अलावा जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूजा, अरशद वारसी, उर्वशी रौटेला, सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अगला लेख
दादी नूतन की पुण्यतिथि पर प्रनूतन बहल ने रिलीज किया अपनी डेब्यू फिल्म नोटबुक का ट्रेलर