1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. After Spirit Deepika Padukone Dropped From Prabhas starrer Kalki 2

स्पिरिट के बाद प्रभास की एक और फिल्म से बाहर होंगी दीपिका पादुकोण!

film spirit
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुई हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका की शर्तों की वजह से मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
 
अब दीपिका पादुकोण के एक और बड़ी फिल्म से बाहर होने की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि दीपिका फिल्म 'कल्कि 2' स भी बाहर होने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों में उनके को-स्टार प्रभास थे। 
बॉलीवुड मोबी नाम के एक इंस्टाग्राम पेज की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद काम के कम घंटे मांग रही हैं। इसके कारण कथित तौर पर सेट पर तनाव पैदा हो रहा है। 'कल्कि 2' के मेकर्स उनके रोल को कम करने या हटाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
इससे पहले फिल्म 'स्पिरिट' दीपिका को बाहर किया जा चुका है। दीपिका पादुकोण की डिमांड थी कि वह सिर्फ 8 घंटे ही काम करेंगी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट में बड़ा हिस्सा भी मांगा था। इसके बाद दीपिका को फिल्म से हटा दिया गया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को साइन किया गया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे को रिलीज हुए 11 साल पूरे, देशभक्ति और जज़्बे की है अमर कहानी