• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. KRK revealed the suspense of Housefull 5 told who is the killer in 5A and 5B
Last Modified: शुक्रवार, 6 जून 2025 (16:02 IST)

केआरके ने हाउसफुल 5 के सस्पेंस से उठाया पर्दा, बताया 5A और 5B में कौन है किलर, यूजर्स ने लगाई क्लास

Housefull 5 Movie Review
साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का लगाया गया है। फिल्म को दो क्लाइमैक्स हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 
 
'हाउसफुल 5' के अलग-अलग क्लाइमैक्स में अलग-अलग विलेन है। ऐसे में दर्शकों को दो बार सिनेमाघरों में फिल्म देखने को मजबूर होना पड़ेगा। लेकिन फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान उर्फ केआरके ने मेकर्स ने इस प्लान पर पानी फेर दिया है। 
 
कमाल आर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर 'हाउसफुल 5' की मूवी का रिव्यू किया है। अपने पोस्ट में केआरके ने फिल्म के सस्पेंस से ही पर्दा उठा दिया है। उन्होंने फिल्म के दोनों क्लाइमैक्स के किलर का नाम उजागर कर दिया है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि फिल्म में रंजीत का का असली बेटा जॉली कौन है।
 
केआरके ने पोस्ट किया, 'हाउसफुल 5' का फाइनल रिजल्ट बता देता हूं। फिल्म में असली बेटा बॉबी देओल है। A में किलर अभिषेक और फरदीन खान! B में किलर अभिषेक और चित्रांगदा है। अब तक मैंने इससे घटिया और वाहयाद फिल्म नहीं देखी है।  
केआरके के 'हाउसफुल 5' के सस्पेंस से पर्दा उठाने के बाद यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, पूरा स्टोरी को ही लीक कर दिया।' एक अन्य ने लिखा, '6 महीने की मेहनत को 6 सेकेंड में बर्बाद कर दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसा क्यों कर रहे हो रिव्यू दो पर सरप्राइम मत बताओ ये ठीक नहीं है।' 
 
बता दें कि 'हाउसफुल 5' एक क्रूज पर सेट कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, समेत कई कलाकार है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे को रिलीज हुए 11 साल पूरे, देशभक्ति और जज़्बे की है अमर कहानी