• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jitendra and his family sold their andheri property to ntt global for rs 855 crore
Last Modified: शुक्रवार, 6 जून 2025 (11:19 IST)

जितेन्द्र की नेटवर्थ में हुआ जबरदस्त इजाफा, मुंबई में दो प्लॉट बेचकर कमाए 855 करोड़ रुपए

Jitendra
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 'जंपिग जैक' कहे जाने वाले जितेन्द्र फिलहाल अपनी बेटी एकता कपूर के साथ प्रोडक्शन का काम देखते हैं। वहीं अब जितेन्द्र अचानक 855 करोड़ रुपए के मालिक बन गए हैं। 
 
जितेन्द्र के परिवार ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक जमीन बेची है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। जितेन्द्र और उनके परिवार की दो कंपनियों ने मिलकर मुंबई में अंधेरी स्थित दो प्लॉट एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेचे हैं। इस जमीन पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें तीन इमारतें हैं और कुल बनाया गया क्षेत्र लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट है। 
 
खबरों के अनुसार इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क लगा और अभिनेता के परिवार को 855 करोड़ रुपए मिले, जो बेची गई जमीन की कीमत है। इस डील के बाद जितेन्द्र की नेटवर्थ 1512 करोड़ रुपए हो गई है। 
 
जितेन्द्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1964 में फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। पहली फिल्म के लिए उन्हें महज 100 रुपए की फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर जहां टीवी इंडस्ट्री मे सक्रिय हैं। वहीं उनके बेटे तुषार कपूर एक्टर हैं। 
ये भी पढ़ें
मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग में टॉम क्रूज ने किया ऐसा कारनामा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम