• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nagarjunas son Akhil Akkineni ties the knot with zainab ravdjee wedding photos goes viral
Last Modified: शुक्रवार, 6 जून 2025 (12:52 IST)

नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन जैनब रावजी

Nagarjuna's son becomes groom
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अखिलने हैदराबाद में अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी संग शादी रचाई। हाल ही अखिल के बड़े भाई नागा चैतन्य भी अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे। 
 
अखिल अक्किनेनी की शादी में फैमिली मेबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी का जश्न शुक्रवार तड़के से ही शुरू हो गया था, जिसमें कई मशहूर हस्तियां बारात में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। 
 
अखिल और जैनब बीते तीन साल से रिलेशनशिप में थे। 26 नवंबर 2024 को दोनों ने सगाई की थी। अब कपल ने पांरपरिक रीति-रिवाज से शादी कर ली। अखिल की पत्नी ज़ैनब एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। वे अपनी शानदार पेंटिंग के लिए मशहूर हैं।
 
जेनब सेंट और परफ्यूम का बिजनेस भी करती हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वे हैदराबाद में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। जैनब ने एमएफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ़ थ्री सिटीज में तब्बू और कुणाल कपूर के साथ काम किया था। 
 
ये भी पढ़ें
EOW की पूछताछ के बाद डिनो मोरिया के घर ED ने मारा छापा, जानिए क्या है मामला