मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after followed the rituals for a month ajay devgan visit to sabarimala temple
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (13:26 IST)

इस वजह से अजय देवगन ने 41 दिनों तक किया कठिन व्रत, जमीन पर सोए और रहे नंगे पैर

ajay devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का नया लुक सोशल मीडिया पर बीते दिनों काफी वायरल हुआ था। अजय माथे पर तिलक और गले में माला पहने लंबी दाढ़ी में एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे थे। अजय के इस लुक के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि यह किसी नई फिल्म की तैयारी है।

 
अब अजय के इस लुक की असल वजह सामने आ गई है। यह अजय देवगन का अयप्पा स्वामी के दर्शन के लिए लिया गया व्रत था। उन्होंने 41 दिन का उपवास किया। इस दौरान अजय ने कठिन नियमों का पालन किया। इन नियमों में काले कपड़े पहनना, ब्रह्मचर्य जीवन का पालन, नंगे पांव रहना, जमीन पर सोना शामिल है।
 
इन नियमों का 41 दिनों तक पालन करने के बाद अजय सबरीमाला मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। देवस्व बोर्ड के अधिकारियों ने अजय को शॉल भी भेंट किया। पूजा के बाद अजय सीधे काम पर लौट आए हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'भुज' में नजर आए थे। वह जल्द ही 'कैथी' के हिन्दी रीमेक में दिखेंगे, जिसका नाम 'भोला होगा। इसके अलावा वह सिंघम 3, थैंक गॉड जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
घायल पक्षी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, वायरल हो रहा वीडियो