सम्बंधित जानकारी
- मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म Bhaiyya Ji रिलीज, एक्टर बोले- प्रेम और रिश्तों के खोने के इमोशन पर आधारित
- रुबीना दिलैक का X अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस से की यह अपील
- कृति सेनन को बॉलीवुड में हुए 10 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
- मलाइका अरोरा को सताई शाहरुख खान की चिंता, लू से बचने के दिए टिप्स
- रॉकस्टार डीएसपी ने दिखाई पुष्पा 2 : द रूल के आगामी द कपल सॉन्ग की झलक
after breakup bigg boss 16 winner mc stan shares cryptic post on death
MC Stan Post: बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन की लाइफ में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों एमसी स्टैन ने एक पोस्ट शेयर करके अपनी गर्लफ्रेंड बूबा के साथ ब्रेकअप का ऐलान किया था। स्टैन अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में इस कदर दिवाने थे कि उन्हें बिग बॉस के घर में कई बार उनका जिक्र करते देखा जा सकता था।
लेकिन अब लगता है कि बूबा से ब्रेकअप के बाद एमसी स्टैन पूरी तरह से टूट गए हैं। दरसअल, एमसी स्टैन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है।
एमसी स्टैन ने देर रात अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'या अल्लाह, बस मौत दे।' इसके साथ उन्होंने दुआ करने वाला इमोजी भी लगाया है। एमसी स्टैन की इस पोस्ट को देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं।
बता दें कि एमसी स्टैन बिग बॉस हाउस में सबसे ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड को याद किया करते थे। एमसी स्टैन ने शो पर अपनी गर्लफ्रेंड बूबा से शादी तक करने की बात कही थी।
