1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditi rao hydari birthday actress love life

17 साल की उम्र में अदिति राव हैदरी को हो गया था प्यार, रचाई थी इस एक्टर से शादी

aditi rao hydari birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदिति सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग, क्लासिकल डांसिंग और मार्शल आर्ट्स के एक फॉर्म में भी ट्रेंड हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अदिति राव हैदरी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। 
 
अदिति का जन्म हैदराबाद में साल 1985 में शाही परिवार में हुआ था। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं। आदिति की मां भी राजघराने की थीं। उनके नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।
 
अदिति महज 17 साल की उम्र में अपना दिल दे बैठी थीं। उन्हें एक्टर सत्यदीप मिश्रा से प्यार हो गया था। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2009 में शादी कर ली थी। हालांकि अदिति ने अपनी शादी का कभी खुलासा नहीं किया। 
 
साल 2012 में अदिति और सत्यदीप अलग हो गए। 2013 में अदिति ने एक इंटरव्यू में माना था कि शादी के दो साल बाद वो अलग हो गए। जब अदिति ने शादी की तब उनकी उम्र महज 21 साल थीं। 
 
 
अदिति ने 2006 में मलयायल फिल्म 'प्रजापति' से एक्टिंग डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'दिल्ली 6' थी। अदिति बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में नजर आती हैं। वह एक्टर सिद्धार्थ संग दूसरी शादी भी रचा चुकी हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म वनवास का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नाना पाटेकर ने काउंट डाउन किया शुरू