1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress surekha sikri is not responding well on treatment condition critical

ब्रेन स्ट्रोक से बिगड़ी सुरेखा सिकरी की हालत, नहीं हो रहा इलाज का असर, आईसीयू में भर्ती

Surekha Sikri
टीवी और सिनेमा इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा को मंगलवार को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

 
सुरेखा सीकरी को अपने घर में ही जूस पीते हुए ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद वे बेहोश हो गई थीं। घर पर देखभाल करने वाली नर्स ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनको आईसीयू में एडमिट हुए 36 घंटों से भी ज्यादा वक्त हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है।
खबरों के अनुसार सुरेखा सिकरी बॉडी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रही है। उनका इलाज कर रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शेट्टी ने बताया है कि ब्रेन स्टोक के चलते उनके दिमाग में एक ब्लड क्लॉट बन गया है। इसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। डॉक्टर्स इस ब्लड क्लॉट को दवाईयों की मदद से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
 
सुरेखा की तबियत खराब होते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म बधाई हो में नजर आ चुके स्टार गजराज राव और फिल्म डायरेक्टर अमित शर्मा ने उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। ये दोनों सुरेखा का हालचाल भी ले रहे हैं। इसके अलावा सोनू सूद भी उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। 
 
सुरेखा सीकरी को इससे पहले यानी नवंबर 2018 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। शूट के दौरान ही वह गिर पड़ी थीं। हालांकि, बाद में वह धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं। सुरेखा सीकरी ने तमस, बधाई हो, मम्मो, नजर जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 
अगला लेख
कंगना रनौट के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत, बोले- मातोश्री भी अवैध, उसे भी गिराया जाए