शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress nupur alankar brother in law kaushal agarwal trapped in afghanistan looses contact
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (11:51 IST)

अफगानिस्तान में फंसे हैं इस एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर, नहीं हो पा रहा संपर्क

Actress Nupur Alankar के जीजा Afghanistan में फंसे, 19 अगस्त के बाद नहीं हो पाया संपर्क - actress nupur alankar brother in law kaushal agarwal trapped in afghanistan looses contact
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई है। हजारों लोग अफगानिस्तान छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं अफगानिस्तान में फंसे कई भारतीय भी देश लौट चुके हैं। लेकिन एक्ट्रेस नूपुर अंलकार के जीजा कौशल अग्रवाल पिछले कई महीनों से अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं।

 
बीते ‍दिनों नूपुर ने बताया था कि मेरी बहन जिज्ञासा अपने पति से संपर्क नहीं कर पा रही है। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। अफगानिस्तान से भारत रोजाना फ्लाइट आ रही हैं। हालांकि, नूपुर के जीजाजी वापस नहीं आए हैं।  मैं अपनी बहन जिज्ञासा के साथ हूं। मैं निराश नहीं हो सकती क्योंकि इससे घबराहट बढ़ेगी।
 
हाल ही में नूपुर अलंकार ने न्यूज चैनल आजतक से बातचीत के दौरान बताया कि मेरी बहन जिज्ञासा की हालत खराब है। अब वो बिलकुल चुप सी हो गई है। 19 अगस्त को हमने कौशल से आखिरी बार संपर्क किया था। उसके बाद एक बार भी हमारी बात नहीं हो पाई है।
 
उन्होंने कहा, 31 अगस्त को जब रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ था, तो किसी लिस्ट में उनका नाम नहीं है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हमें उम्मीद थी कि रेस्क्यू ऑपरेशन होगा, तो वो आ जाएंगे। लेकिन अभी तक को कुछ नहीं हो पाया है। हम लगातार एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री से संपर्क में हैं। हमें बस इतना ही कहीं से पता चल जाए कि वो सही सलामत हैं, तो ये भी मेरे लिए काफी है। 
 
बता दें कि नूपुर अलंकार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दीया और बाती हम, स्वरागिनी और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे टीवी शोज में काम किया है। हाल ही में नूपुर उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब कोरोना लॉकडाउन के चलते काम न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।
 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन भी नजर आएंगे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में