1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ajay Devgn, Rohit Shetty, Cirkus, Ranveer Singh, Jacqueline Fernandez

अजय देवगन भी नजर आएंगे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में

अजय देवगन
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों ने कई फिल्में साथ की है। अजय तो रोहित की फिल्मों में कैमियो के रूप में भी दिखाई देते हैं। सिम्बा में भी नजर आए थे और सूर्यवंशी में भी उन्होंने छोटा सा रोल अदा किया है। 
 
खबर आई है कि एक बार फिर रोहित के लिए अजय दोस्ती निभाने जा रहे हैं। उन्होंने 'सर्कस' में छोटा सा रोल करना स्वीकार कर लिया है। वे एक गाने में नजर आएंगे। वे नवंबर में इसके लिए शूटिंग करेंगे। 

 
सर्कस में दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती दिखाई देंगी। दीपिका ने रोहित के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी हिट फिल्म की थी। 
 
सर्कस में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके फिल्म में डबल रोल है। यह फिल्म गुलजार की 'अंगूर' पर आधारित है जिसमें संजीव कुमार नजर आए थे। 
 
हीरोइन के रूप में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म में वरुण शर्मा भी डबल रोल में हैं। यदि सब ठीक रहा तो दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में 'सर्कस' रिलीज की जा सकती है। 
अगला लेख
अफगानिस्तान में फंसे हैं इस एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर, नहीं हो पा रहा संपर्क