'ताल' फेम एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Bhairavi Vaidya passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवी वैद्य कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
भैरवी वैद्य के निधन की खबर उनकी को-स्टार सुरभि दास ने कंफर्म की है। दोनों ने सीरियल 'नीमा डेन्जोंगपा' में साथ काम किया था। भैरवी 45 साल से एक्टिंग की दुनिया में काम कर रही थीं। उन्होंने कई गुजराती, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया।
भैरवी ने ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने जानकी का रोल किया था। भैरवी ने सलमान खान की फिल्म चोरी 'चोरी चुपके चुपके' में भी अहम किरदार निभाया था। भैरवी को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें