शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. actor rajkummar rao father satyapal yadav passes away at the age of 60
Written By

राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस - actor rajkummar rao father satyapal yadav passes away at the age of 60
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।


सत्यपाल यादव 60 साल के थे। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 17 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक सरकारी कर्मचारी थे। सत्यपाल यादव राजस्व विभाग में कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद राजकुमार काफी सदमे में हैं। परिवार और दोस्त उन्हें दिलासा दे रहे हैं। 
 
राजकुमार राव की मां का निधन साल 2017 में हो गया था। उस समय वह न्यूटन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मां की मौत के अगले ही दिन वह शूटिंग के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे।
 
राजकुमार राव नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार राव उन बेहतरीन एक्टर्स में से हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत से आज बॉलीवुड के खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ था।
ये भी पढ़ें
क्लास टीचर ने बुलाया पापा और बेटी को : हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप यह JOKE पढ़कर