1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor director aamir raza husain passes away

एक्टर-निर्देशक आमिर रजा हुसैन का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | actor director aamir raza husain passes away

Aamir Raza Husain passes away
aamir raza husain: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-निर्देशक और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दिल्ली वाले घर पर थे, जहां उन्होंने 3 जून को अंतिम सांस ली। आमिर रजा हुसैन के निधन की खबर से फैंस में दुख की लहर छा गई है।
 
आमिर रजा हुसैन का जन्म एक कुलीन अवधी परिवार में हुआ था। वह लखनऊ में मुमताज हुसैन और कनीज मेहीदा के घर पर जन्मे थे। हुसैन इकलौती संतान थे। इनके पैदा होने के बाद पेरेंट्स दिल्ली आ गए थे। हालांकि बाद में इनका तलाक हो गया।
 
बाहुबली, आरआरआर और अपकमिंग आदिपुरुष से पहले आमिर रजा हुसैन की क्रिएटिव पॉवर ने भारत को 'द फिफ्टी डे वॉर' के जरिए एक मेगा थिएटर प्रोडक्शन का अनुभव कराया था। इस शो में उन्होंने कारगिल की कहानी को इस तरह सुनाया जिसे आज तक कोई नहीं सुना पाया है। 
 
आमिर रजा हुसैन को थिएटर में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। आमिर रजा हुसैन की आखिरी फिल्म 'खुबसूरत' थी जो कि 2014 में रिलीज हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अरिजीत सिंह की तरह टैलेंटेड हैं उनकी बहन, 'सईयां से' में फिर गूंजी अमृता सिंह की जादुई आवाज