चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' का धमाकेदार टीजर रिलीज | actor chiranjeevi film godfather teaser out
साउथ मेगास्टार चिरंजीवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गॉडफादर' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में चिंरजीवी बेहद दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म गॉडफादर वर्ष 2019 में रिलीज मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म 'लूसिफेर' की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है।
टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंडर से होती है कि कैसे 20 साल तक गॉड फादर के ठिकाने का किसी को पता नहीं चला, लेकिन वह छह साल पहले सीन में वापसी करते हैं। एक लंबी प्रतीक्षा के बाद चिरंजीवी का चेहरा आखिरकार सामने आ जाता है, वह समाज के दुश्मनों का खात्मा करते हैं।
राजनेता उसे मरवाना चाहते हैं, पुलिस उसे पकड़ना चाहती है, लेकिन वे सपने देखते रह सकते हैं क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े डॉन को दुनिया के सबसे बड़े भाई सलमान खान का सपोर्ट मिल रहा होता है। गॉडफादर में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।
गॉ़डफादर में चिरंजीवी और सलमान खान के अलावा नयनतारा कंचरण भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगी। मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।
