1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek bachchan undergoes surgery after fracture in hand

अभिषेक बच्चन के हाथ की हुई सर्जरी, बोले- मर्द को दर्द नहीं होता

abhishek bachchan
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनके हाथ में फैक्चर हो गया था जिसके बाद अभिषेक को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई थी कि अभिषेक के हाथ में चोट कब और कैसे लगी थी। 

 
अब अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करके अपनी हेल्थ अपडेट दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें यह चोट कैसे लगी। तस्वीर में अभिषेक के सीधे हाथ पर बैंडेज बंधा है और वे थम्स अप करते नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, पिछले बुधवार को मेरी नई फिल्म के सेट पर चेन्नई में एक अजीब दुर्घटना हुई थी। मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत हुई तो मुंबई वापस जाना पड़ा। सर्जरी की गई। और अब वापस चेन्नई में काम फिर से शुरू करने के लिए लौट आया हूं। 
 
उन्होंने लिखा, जैसा कि कहते हैं... शो चलते रहना चाहिए! और जैसा कि मेरे पिता ने कहा... मर्द को दर्द नहीं होता! ठीक है, ठीक है, थोड़ा दर्द हुआ। मैं आपकी शुभकामनाओं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने वाले मैसेजेस के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं।
 
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2019 में आई तमिल थ्रिलर फिल्म 'ओत्था सेरुप्पु साइज 7' के हिन्दी रीमेक के राइट खरीदे हैं। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई में शुरू की थी। इस फिल्म को अभिषेक ही प्रोड्यूसर कर रहे हैं। 
 
अगला लेख
मेरी पत्नी खो गई है : पेट पकड़ कर हंसेंगे इस जोक को पढ़कर