• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Abhishek Bachchan, Manmarziyaan, Vada Paav, Flop
Written By

मनमर्जियां को फ्लॉप बताते हुए अभिषेक बच्चन को दी वड़ा पाव बेचने की सलाह

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन अक्सर लोगों के निशाने पर रहते हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें छोड़ते नहीं हैं। हाल ही में अभिषेक की फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। 
 
इस पर एक ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीन शॉट लगाया जिसमें खबर थी कि यह फिल्म दूसरे सप्ताह में धराशाई हो गई है। उसने लिखा कि मनमर्जियां डूब गई है जो इस बात का सबूत है अभिषेक एक ऐसे लेजंड हैं जो अच्छी से अच्छी फिल्म को भी फ्लॉप करवाने की योग्यता रखते हैं। उनकी इस योग्यता को सैल्यूट, यह प्रतिभा हर किसी में नहीं होती। 
 
साथ ही उस यूजर ने लिखा कि नेपोटिज़्म को खत्म करने का समय है। स्टार किड्स को अब वड़ा पाव की दुकान खोलना चाहिए। फिल्म स्त्री से साबित होता है कि प्रतिभा की जीत होती है।
 
अभिषेक भी चुप बैठने वालों में नहीं हैं। उन्होंने जवाब दिया कि पहले आप सारे फैक्ट्स और फिगर्स चेक कीजिए। फिल्म की इकॉनॉमिक्स के बारे में जानिए ताकि शर्मिंदा न होना पड़े। मुझे उम्मीद है कि सारे वड़ा वाले इस बात को मानेंगे कि वड़ा पाव की दुकान चलाना सम्माजनक काम है। आप को बता दूं कि स्त्री में भी एक स्टार किड है। 


इस पर उस यूजर्स ने जवाब दिया कि मुझे शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। शर्मिंदा तो आपको होना चाहिए जिसने लगातार 17 फ्लॉप फिल्में दी हैं। आप अच्छे इंसान हो सकते हैं, लेकिन एक्टर तो बुरे हैं।  
 
अक्सर अभिषेक बच्चन इस तरह ट्विटर पर यूजर्स से उलझते रहते हैं। 
ये भी पढ़ें
तकनीक ने बनाई हैं सफर की मुश्किलें आसान, पढ़ें वर्ल्ड टूरिज्म डे पर विशेष फीचर