1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leoni will be the show's guest

करीना कपूर के 'रेडियो शो' की पहली गेस्ट बनेंगी सनी लियोनी

Kareena Kapoor
मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी, करीना कपूर के आने वाले शो की पहली गेस्ट बनने जा रही हैं। करीना जल्द ही खुद का रेडियो शो लेकर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि करीना ने शो की रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी है।


कहा जा रहा है कि करीना के शो पर पहली गेस्ट सनी लियोनी बनकर आई हैं। दोनों ने मुंबई के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए फिल्म्स, शादी और बच्चों के बारे में बात की। कहा जा रहा है कि करीना का यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा।

कहा जा रहा है कि इस शो में करीना लोगों की परेशानियां सुनेंगी। कॉलिंग करण की तरह इस शो में भी श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका मिलेगा और यह शो इश्क 104.8 एफएम पर प्रसारित होगा। (वार्ता)
अगला लेख
सुई धागा का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?