अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर पोस्ट किया शानदार फोटो और खूबसूरत मैसेज
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे और बेटी की उम्र में काफी अंतर है। बेटी छोटी है इसलिए पापा-मम्मी और भाई की लाड़ली भी है। नाम है नितारा।
25 सितंबर को नितारा का 6ठा बर्थडे था। इस मौके पर अक्षय ने एक प्यारा सा फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
My Baby Girl, you have given me Love I didn’t know existed
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 25 सितंबर 2018
Please don’t grow up just yet, I’m not ready for you to swim without Me.
Happy 6th Birthday Princess pic.twitter.com/ufR1l7BPzz
फोटो में अक्षय और नितारा स्विमिंग पुल में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की ओर प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं।
अक्षय ने खूबसूरत मैसेज भी लिखा है- माय बेबी गर्ल, तुमने मुझे वो प्यार दिया है जो मैं जानता भी नहीं था। प्लीज़, बड़ी मत हो। मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम मेरे बिना स्विमिंग करो। प्रिंसेस को हैप्पी 6 बर्थडे।
इस फोटो को अक्षय के फैंस ने काफी पसंद किया है।

