1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhimanyu singh play villian role in sunny deol starrer lahore 1947

सनी देओल की Lahore 1947 में हुई अभिमन्यु सिंह की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

ल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड एक्टर्स के रूप में दिखाई देंगे

Film Lahore 1947
Lahore 1947: फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'लाहौर 1947' की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस दिनों मेकर्स फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करने में लगे हैं। 
 
वहीं अब 'लाहौर 1947' को लेकर हर दिन एक नई अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म में जहां सनी देओल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं राजकुमार संतोषी, आमिर खान और सनी की तिकड़ी को ये पहली बार साथ लेकर आई है। अब इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए एक्टर अभिमन्यु सिंह फाइनल किए जा चुके हैं।
 
इस पर बात करते हुए फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा हैं, आमतौर पर जब भी हम किसी खलनायक के किरदार के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले कुछ नाम अमरीश जी और डैनी जी आते हैं, लेकिन हमें आगे देखना होगा और देखना होगा कि कौन आगे की कमान संभालता है। 
उन्होंने कहा, दिलचस्प बात यह है कि हमने अभिमन्यु सिंह को शामिल किया है जो लाहौर 1947 में खलनायक के रूप में एक मजबूत और मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी इंटेंसिटी, उनकी आवाज और उनका दृढ़ विश्वास वास्तव में बेजोड़ है। वह यकीनन हमारी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं।
 
अभिमन्यु सिंह मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम करते हैं। उनके पास लक्ष्य, ढोल, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बच्चन पांडे, किसी का भाई किसी की जान जैसी कई अन्य फिल्मों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने हमेशा अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को प्रभावित किया है और अब लाहौर 1947 में उन्हें विलेन के रूप में देखना यकीनन शानदार अनुभव होगा।
 
'लाहौर 1947' की बात करें तो इस फिल्म को आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कुशल निर्देशक राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड एक्टर्स के रूप में दिखाई देंगे।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बादशाह के गाने पर फिर डांस करेंगी नोरा फतेही, गर्मी क्लब के लिए के लिए हो जाइए तैयार