1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aarya season 2 sushmita sen shared a photo on instagram

'आर्या 2' से सामने आई सुष्मिता सेन की पहली झलक

Aarya 2
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज 'आर्या' के साथ अभिनय की दुनिया में वापसी की थीं।  सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। आर्या वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की टॉप लिस्ट में शामिल है।

 
आर्या की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया। आर्या के दूसरे सीजन का ऐलान कुछ समय पहले ही अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते किया था। सुष्मिता सेन ने बताया था कि आर्या का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है।
 
अब इसी बीच सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिससे उनका दमदार अवतार दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके आर्या-2 का प्रमोशन शुरू कर दिया है। 
 
तस्वीर में सुष्मिता सेन का गैंगस्टर लुक नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, अपनी लड़ाई को इस गेट के बाहर रखें। यदि आप उन्हें अंदर लाने की कोशिश करते हैं तो ये वॉर है। आर्या सीजन 2।
 
इस वेब सीरीज में सुष्मित सेन के अलावा चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, मनीष चौधरी, जयंत कृपलानी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है।
 
अगला लेख
Happy Birthday : 6 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने कर लिया था बॉलीवुड डेब्यू, जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन