1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan romance with girlfriend gauri spratt inside car video goes viral

कार में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रोमांटिक हुए आमिर खान, वायरल हुआ वीडियो

Aamir Khan romantic video
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से फैंस को मिलवाया था। इसके बाद अक्सर दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। 
 
हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में आमिर कार के अंदर गौरी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरी स्पैट आमिर को मुंबई एयरपोर्ट पर लेने पहुंची थीं।
 
गौरी कार में बैठे आमिर का इंतजार कर रही थीं। इसके बाद आमिर कार में गर्लफ्रेंड के पास वाली सीट पर बैठ जाते हैं। जैसे ही कार आगे बढ़ती हैं, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड के कंधे पर सिर रख देते हैं। दोनों कुछ बातें भी करते नजर आते हैं। 
 
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आमिर ने गर्लफ्रेंड को किस भी किया। हालांकि वीडियो में किस क्लियरली दिखाई नहीं दिया। आमिर के इस रोमांटिक वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 
 
बता दें कि आमिर खान दो बार शादी रचा चुके हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। इसके बाद उन्होंने किरण राव संग शादी रचाई। हालांकि दोनों पत्नियों से ही आमिर का तलाक हो चुका है। आमिर के तीन बच्चे आयरा खान, जुनैद खान और आजाद भी है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नुसरत भरूचा ने टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया था करियर, प्यार का पंचनामा से मिली बॉलीवुड में पहचान