सम्बंधित जानकारी
- सिंगर बादशाह को फिर हुआ प्यार, इस पंजाबी हसीना को कर रहे डेट!
- सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी के घर बजेगी शादी की शहनाई, इस महीने सात फेरे लेगा कपल!
- आमिर खान पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप, विज्ञापन देख लोग हुए आग बबूला
- सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई 'कार्तिकेय 2', 48 घंटों में हासिल किए इतने व्यूज
- बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे शिखर धवन, सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी के साथ 'डबल एक्सएल' में आएंगे नजर
फिल्म के बाद आमिर खान के विज्ञापन पर मचा बवाल, लोगों ने बताया 'हिंदू विरोधी' | aamir khan gets trolled for his new advertisement
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का विवादों से पीछा ही नहीं छूट रहा है। बीते दिनों उन्हें अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा था, जिसका खामियाजा भी आमिर को भुगतना पड़ा।
अब आमिर खान अपने एक विज्ञापन को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आमिर खान पर फिर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर निशाना साधते हुए उनपर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, आमिर खान और कियारा आडवाणी हाल ही में एक बैंक के विज्ञापन में साथ नजर आए। इस एड में दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे है। इस एड में दिखाया गया है कि एक पुरुष भी 'घर जमाई' हो सकता है। एड में आमिर कहते है कि विदाई हो गई है और दुल्हन रोई भी नहीं।
I just fail to understand since when Banks have become responsible for changing social & religious traditions? I think @aubankindia should do activism by changing corrupt banking system.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 10, 2022
Aisi bakwaas karte hain fir kehte hain Hindus are trolling. Idiots.pic.twitter.com/cJsNFgchiY
एड में आगे दिखाया गया है कि दूल्हा अपनी पत्नी के साथ उनके बीमार पिता की देखभाल करने के लिए दुल्हन के घर गया है। इसके बाद आमिर एक बैंक में दिखाई देते हैं और कहते हैं, सदियों से चली आ रही परंपराएं क्यों चलती रहें? इसलिए हम हर बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं। ताकि आपको बेहतरीन सेवा मिले।
यूजर्स को आमिर खान का यह एड रास नहीं आया और वह जमकर ट्रोल होने लगे हैं। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं? मुझे लगता है aubankindia भ्रष्ट बैंकिंग व्यवस्था को बदलकर सक्रियता से काम लेना चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं।'
इससे पहले भी आमिर खान अपने एड की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। बीते साल उनके सीएट टायर के विज्ञापन को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस विज्ञापन को भी लोगों ने हिंदू विरोधी करार दिया था।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
