शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shikhar dhawan to make his bollywood debut with sonakshi sinhas double xl
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (11:37 IST)

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे शिखर धवन, सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी के साथ 'डबल एक्सएल' में आएंगे नजर

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे शिखर धवन, सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी के साथ 'डबल एक्सएल' में आएंगे नजर | shikhar dhawan to make his bollywood debut with sonakshi sinhas double xl
बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। कई भारतीय क्रिकेटर एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब क्रिकेटर शिखर धवन भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वह सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आएंगे।

 
सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, ज़हीर इक़बाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। शिखर धवन भी 'डबल एक्सएल' में बेहद खास अंदाज में नजर आएंगे।
 
इस बात की जानकारी हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने शिखर धवन के साथ 'डबल एक्सएल' फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बस्ते से बाहर बिल्ली... आखिरकार।'
 
वहीं बॉलीवुड डेब्यू को लेकर शिखर धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, देश के लिए खेलने वाले एक एथलीट के तौर पर जीवन हमेशा बहुत व्यस्त होता है। अच्छी मनोरंजक फिल्में देखना मेरा पसंदीदा शगल है। जब यह अवसर मेरे पास आया और मैंने कहानी सुनी, तो इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह पूरे समाज के लिए एक प्यारा संदेश है और मुझे उम्मीद है कि बहुत सारी युवा लड़कियां और लड़के अपने सपनों का पीछा करते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो।
 
गौरतलब है कि गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। डबल एक्सएल 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई 'कार्तिकेय 2', 48 घंटों में हासिल किए इतने व्यूज