सुहानी भटनागर को श्रद्धांजलि देने फरीदाबाद पहुंचे आमिर खान, दंगल गर्ल का 19 साल की उम्र में हो गया था निधन
आमिर खान ने सुहानी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की
Suhani Bhatnagar: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 16 फरवरी को निधन हो गया था। 19 साल की सुहानी के अचानक दुनिया से चले जाने पर हर कोई शॉक्ड है। वहीं अब सुहानी के परिवार को हिम्मत बांधने के लिए आमिर खान उनके फरीदाबाद स्थित घर पहुंचे।
आमिर खान ने सुहानी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। एक्टर ने सुहानी की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की।
अपनी बेटी की मौत के बाद सुहानी की मां ने बताया था कि आमिर खान हमेशा सुहानी के टच में थे, लेकिन उनकी बीमारी के बारें में उन्हें कुछ नहीं बताया गया था। आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा की शादी में सुहानी और उनके पूरे परिवार को भी इनवाइट किया था।
बता दें कि सुहानी भटनागर डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की रेयर बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी की वजह से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई थीं। इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़ों में भी पानी भर गया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें