1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 69th national film awards 2023 winner list

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट | 69th national film awards 2023 winner list

69th National Film Awards
69th national film awards: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो गया है। हिंदी सिनेमा के लिहाज से ये अवॉर्ड्स समारोह काफी बड़ा माना जाता है। नई दिल्ली में नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा की गई। यह पुरस्कार समारोह कोरोना महामारी की वजह से बीते 2 साल से आयोजित नहीं किया गया था। 
 
देखिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2021 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: :
 
फीचर फिल्म श्रेणी-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन : गोदावरी के लिए निखिल महाजन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : पुष्पा : द राइज के लिए अल्लू अर्जुन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन
 
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (भरपूर मनोरंजन के लिए) : आरआरआर
राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार : द कश्मीर फाइल्स
 
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : अनुनाद- द रेजोनेंस
निर्देशक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार : मेप्पदियां के लिए विष्णु मोहन
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) के लिए भाविन राबरी
विशेष जूरी पुरस्कार : शेरशाह के लिए विष्णु वर्धन
 
संगीत निर्देशक (गीत) : पुष्पा: द राइज के लिए देवी श्री प्रसाद
संगीत निर्देशक (बैकग्राउंट स्कोर) : आरआरआर के लिए एम एम कीरवानी
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रीतिशील सिंह डिसूजा
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर : सरदार उधम सिंह के लिए वीरा कपूर
 
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले लेखक (मौलिक) : नायट्टू के लिए शाही कबीर
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले लेखक (रूपांतरित) : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली एवं उत्कर्षिनी वशिष्ठ
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाडिया
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी : सरदार उधम सिंह के लिए अविक मुखोपाध्याय
 
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका : इराविन निझाल से मायावा छायावा के लिए श्रेया घोषाल
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक : आरआरआर से कोमुराम भीमुदो के लिए कालभैरव
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म : एक था गांव
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म : मुन्नम वलावु
 
सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म : लुकिंग फॉर चालान
स्पेशल मेंशन (क्रिटिक) : सुब्रमण्य बदूर।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजीव कपूर : असफलताओं ने तोड़ दिया तो खुद को शराब में डुबो लिया