• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt will not play mata sita in nitesh tiwaris ramayana
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (17:51 IST)

'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर!

'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर! | alia bhatt will not play mata sita in nitesh tiwaris ramayana
Alia Bhatt will not play: ओम राउत के निर्देशन में बनी रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग और कालाकारों के चित्रण को लेकर खूब विवाद हुआ था। वहीं अब निर्देशक नितेश तिवारी 'रामायण' का अपना वर्जन लेकर आ रहे हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं।
 
खबरें आ रही थी नितेश तिवारी की 'रामायण' में आलिया भट्ट और माता सीता और रणबीर कूपर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं साउथ एक्टर यश फिल्म में रावण बनेंगे। लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार आलिया भट्ट ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि डेट की समस्या की वजह से आलिया इस फिल्म से अलग हो गई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के अंत तक फिल्म सिटी में एक शूट प्लान किया गया था। प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर था। फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब रामायण की प्रोडक्शन टाइमलाइन में थोड़ा बदलाव हो सकता है। 
 
ऐसे में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की आगे की सभी डेट्स बुक हैं और उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए भी वक्त निकालना है। आलिया अपने बिजी शेड्यूल को देखते हुए इस फिल्म से अलग हो गई हैं। हालांकि रणबीर कपूर अभी भी भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए फिक्स हैं। 
 
खबरों के अनुसार आलिया के फिल्म से बाहर होने के बाद अब साईं पल्लवी सीता के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा, 'सरदार उधम सिंह' बनी बेस्ट हिंदी फिल्म