1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 69th national film awards 2023 winner list

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा, 'सरदार उधम सिंह' बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

National Film Awards Winners List
69th National Film Awards 2023 Winners List: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो गया है। नई दिल्ली में नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा की गई। यह पुरस्कार समारोह कोरोना महामारी की वजह से बीते 2 साल से आयोजित नहीं किया गया था। हिंदी सिनेमा के लिहाज से ये अवॉर्ड्स समारोह काफी बड़ा माना जाता है।
 
विक्की कौशल की 'सरदार उधम सिंह' ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। वहीं बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड आर माधवन की 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' को मिला है। इसके अलावा आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। 
 
देखिए विजेताओं की लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ आरआरआर
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगुबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
 
बेस्ट एडिटिंग- गंगुबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
 
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- बकुअल मटियानी (स्माइल प्लीज)
पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म- चांद सांसें 
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर- बिट्टू रावत (पाताल टी) 
सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म - लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म - सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - मिठू दी (अंग्रेजी), थ्री टू वन (मराठी और हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म- मुन्नम वलावु (मलयालम)
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर!