सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका के 40% महिलाओं को टिकट देने वाले बयान को बीजेपी व बीएसपी ने बताया कोरी चुनावी नाटकबाजी
- Jab We Met 2 में आएंगी नजर करिश्मा कपूर, 90 के दशक में काफी जलवा था
- ऑस्ट्रेलिया से होने वाले अभ्यास मैच में प्लेइंग इलेवन पर मुहर लगाने उतरेगा भारत
- रिलायंस रिटेल ने फैशन डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी रितिका में खरीदी 52% हिस्सेदारी
- कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, किसान आंदोलन का समाधान निकला तो करेंगे BJP के साथ गठबंधन
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को 50 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने मंगलवार को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ 'फर्जी तथा निराधार' आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।
दंपति के वकील प्रशांत पाटिल के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में चोपड़ा से 7 दिनों के भीतर प्रमुख अखबारों और डिजिटल मीडिया में बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वे 37 वर्षीय अभिनेत्री के खिलाफ दीवानी और फौजदारी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
कुंद्रा और चोपड़ा दोनों अश्लील सामग्री मामले में आरोपी हैं। कुंद्रा को 2 महीने जेल में रहने के बाद मुंबई की एक अदालत ने पिछले महीने जमानत दे दी थी। चोपड़ा ने पिछले सप्ताह जुहू थाने में लिखित शिकायत देकर शेट्टी और कुंद्रा पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया था। चोपड़ा ने कुछ अन्य आरोप भी लगाए थे।(भाषा)
