गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sherlyn chopra files complaint against raj kundra and shilpa shetty
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (11:22 IST)

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए कई गंभीर आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए कई गंभीर आरोप - sherlyn chopra files complaint against raj kundra and shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीते दिनों मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर बाहर है। इस केस में राज कुंद्रा के खिलाफ कई मॉडल और एक्ट्रेस गंभीर आरोप लगा चुकी है।

 
शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज कुंद्रा पर सेक्‍सुअल असॉल्‍ट का आरोप भी लगाया था। अब शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने राज और शिल्पा पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
सोशल मीडिया पर शर्लिन ने इसकी जानकारी दी है। शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा, आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने।
 
वीडियो में शर्लिन कह रही हैं, लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस? आपको बिजनसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनेस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। 
 
उन्होंने कहा, आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। जो एक दो फिल्में तेरे हाथ में हैं वो भी छूट जाएगी। इस तरह आप बात करते हैं। मैं आज नहीं डरूंगी। दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं मैं। मैं नहीं डरूंगी। ना आपसे, ना आपके पावर से। 
 
शर्लिन ने कहा, आपने बोला था कि आपके सिर पर किसी बिग बॉस का हाथ है और जब तक उस बिग बॉस का हाथ रहेगा, आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। ऐसी बातें कहीं आपने मुझसे। उन्होंने अपने सेलफोन पर मुझे रंजीत बिंद्रा का नाम दिखाया और कहा था कि ये डी कंपनी का आदमी है। कुछ भी हो सकता है आपके साथ।
 
बता दें कि राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की थी। क्राइम ब्रांच के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से भी बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं राज कुंद्रा को अपना मेंटर मानती थीं। लेकिन उन्होंने मुझे गुमराह किया है और अश्लील वीडियो बनवाएं। राज कुंद्रा ने विश्वास दिलवाया कि न्यूड और पोर्न आज के दौर में आम चीजें हैं। शुरू में मैंने राज कुंद्रा के लिए ग्लैमरस और सेक्सी वीडियो शूट किए जो आगे चलकर सेमी न्यूड और फिर पूरी तरह से न्यूड हो गए थे।
 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन का खुलासा, बेटी श्वेता बच्चन ने भी किया था फिल्म 'शोले' में काम