गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Sooryavanshi in Hindi Starring Akshay Kumar, Ajay Devgn and Ranveer Singh
Written By

सूर्यवंशी की कहानी : सिम्बा और सिंघम के साथ मुंबई को बचाएगा सूर्यवंशी

सूर्यवंशी की कहानी : सिम्बा और सिंघम के साथ मुंबई को बचाएगा सूर्यवंशी | Story Synopsis of Sooryavanshi in Hindi Starring Akshay Kumar, Ajay Devgn and Ranveer Singh
सूर्यवंशी वो फिल्म है जिस पर कोविड-19 की मार सबसे बुरी पड़ी है। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसी अटकी कि साल भर हो गया। कई बार रिलीज डेट अनाउंस हुई, लेकिन कुछ न कुछ बाधा रास्ते में आ गई। अब यह फिल्म दिवाली पर आएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। 
 
कहानी 
मुंबई पर कई आतंकी हमले हुए हैं, लेकिन हर बार यह शहर उठ खड़ा हुआ है। एक हमले के लिए एक हजार किलो आरडीएक्स लाया गया था, जिसमें से 400 किलो का ही इस्तेमाल हुआ और मुंबई थर्रा उठा। 600 किलो आरडीएक्स अभी भी शहर में मौजूद है, लेकिन कहां, किसी को पता नहीं है। 
 
खबर मिलती है कि मुंबई पर एक बार फिर हमला होने वाला है। मुंबई को बचाने की जवाबदारी एंटी टेररिज्म स्क्वाड चीफ डीसीपी वीर सूर्यवंशी को सौंपी जाती है। सूर्यवंशी जुट जाता है उन लोगों की तलाश में जिनकी मुंबई पर बुरी नजर है। इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव और डीसीपी बाजीराव सिंघम भी इस मिशन में उसके साथ जुड़ते हैं। 
 
निर्माता : हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अपूर्व मेहता, रोहित शेट्टी 
निर्देशक : रोहित शेट्टी 
कलाकार : अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर
रिलीज डेट : 5 नवम्बर 2021 
ये भी पढ़ें
कहां हैं टारजन गर्ल किमी काटकर, जिसकी बोल्डनेस ने मचा दी थी धूम