बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. सनक की कहानी : विद्युत जामवाल के जोरदार एक्शन से सजी
Written By

सनक की कहानी : विद्युत जामवाल के जोरदार एक्शन से सजी

सनक
विवान आहूजा (विद्युत जामवाल) और उसकी पत्नी अंशिका (रुक्मिणी मैत्रा) को डॉक्टर बताते हैं कि अंशिका को बीमारी है और उसका ऑपरेशन करना जरूरी है। अंशिका को अस्पताल में भर्ती किया जाता है। उसी दौरान कुछ आतंकी अस्पताल पर हमला कर लोगों को बंधक बना लेते हैं। लेकिन वह नहीं जानते कि यहां विवान नामक ऐसा शख्स है जो उनके लिए अकेला ही काफी है। आखिर इन आतंकियों का उद्देश्य क्या है? क्या विवान अपनी पत्नी को बचा पाएगा? क्या अंशिका ठीक हो पाएगी? इनके जवाब मिलेंगे सनक में। 
 
विद्युत जामवाल हो और फिल्म में एक्शन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? सनक में जोरदार एक्शन है जिसकी झलक हमें ट्रेलर में देखने को मिलती है। 

निर्माता : विपुल अमृतलाल शाह
निर्देशक : कनिष्क वर्मा
कलाकार : विद्युत जामवाल, रुक्मिणि मैत्रा, नेहा धूपिया, चंदन रॉय सान्याल
रिलीज डेट : 15 अक्टोबर 2021 
ओटीटी प्लेटफॉर्म : डिज्नी प्लस हॉटस्टार 
ये भी पढ़ें
Whatsapp व्रत कथा : ये जोक बहुत मजेदार है....