1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shettys new hairstyle is goes viral

सोशल मीडिया पर छाया शिल्पा शेट्टी का नया हेयरस्टाइल, एक्ट्रेस ने मुंडवाया आधा सिर

shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शिल्पा का फैशन सेंस, उनके स्टाइलिश आउटफिट्‍स को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में शिल्पा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान है। 

 
दरअसल, इस वीडियो में शिल्पा अपना न्यू हेयरस्टाइल दिखाती हुई नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अंडरकट करवाया है। मतलब उन्होंने अपना सिर के निचले हिस्से से आधा हिस्सा मुंडवा लिया है।
 
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी जिम में नजर आ रही हैं। वर्कआउट शुरू करने से पहले शिल्पा अपने बालों को मेसी लुक देते हुए अपना नया हेयरकट फ्लॉन्ट कर रही हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, आप जोखिम उठाए बिना और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले बिना हर दिन नहीं जी सकते हैं। चाहे वह अंडरकट बज कट के लिए जाना हो, या मेरी नई एरोबिक वर्कआउट 'ट्राइबल स्क्वैट्स'। 
 
शिल्पा शेट्टी का यह नया हेयरकट फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। वहीं कई यूजर्स उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह हेयर स्टाइल बहुत क्यूट है। एक अन्य ने लिखा, ये लुक अच्छा नहीं लग रहा है।
 
अगला लेख
मलयालम फिल्म 'इरुल' के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी