सम्बंधित जानकारी
- केजीएफ2 बॉक्स ऑफिस पर दंगल से आगे निकल बनी सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म
- वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने चाचा
- कंफर्म : 'बिग बॉस' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आएंगी रुबीना दिलैक
- बिकिनी पहने दोस्त संग पूल में मस्ती करती दिखीं मंदिरा बेदी, ट्रोलर्स ने लिया निशाने पर
- क्या नोरा फतेही को डेट कर रहे टेरेंस लुईस? कोरियोग्राफर ने कही यह बात
Anek Trailer Review starcast release date | अनेक ट्रेलर रिव्यू: नजर आया आयुष्मान खुराना का दमदार किरदार और नॉर्थ ईस्ट इंडिया की समस्या
Anek Trailer Review हम भारतीय होकर भी अनेक नजर आते हैं। नॉर्थ इंडियान, साउथ इंडियन वगैरह-वगैरह। इसी बात को ध्यान में रख कर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने 'अनेक' (Anek) नामक फिल्म बनाई है। आर्टिकल 15, थप्पड़ और मुल्क जैसी बेहतरीन फिल्में अनुभव ने बनाई है इसलिए 'अनेक' (Anek) के प्रति दिलचस्पी जागना स्वाभाविक है।
अनेक (Anek) का ट्रेलर (Anek Trailer) रिलीज हो चुका है और यह फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाता है। यह एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक मिशन पर है। वह भारत में शांति चाहता है।
ट्रेलर (Anek Trailer) में नॉर्थ इंडिया में रहने वालों की समस्या नजर आती है। उन्हें ज्यादातर लोग भारतीय नहीं मानते क्योंकि उनके चेहरे चीन में रहने वालों से मिलते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के बारे में बहुत कम लोगों की जानकारी है। ट्रेलर (Anek Trailer) में एक सीन नजर आता है जिसमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया के प्रदेशों के नक्शे दिखाए जाते हैं और कहा जाता है कि ज्यादातर लोग नक्शे में मौजूद प्रदेशों के नाम बताने में असमर्थ रहेंगे।
नॉर्थ ईस्ट इंडियन लोगों की समस्या के साथ-साथ ट्रेलर में मिशन का थ्रिल भी नजर आता है। एक अलगाववादी ने बहुत सिर उठा लिया है और आयुष्मान इससे निपटने में लगे हुए हैं। राजनीतिक षड्यंत्र की झलक भी मिलती है।
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बेहतरीन एक्टर हैं। अनुभव के साथ वे आर्टिकल 15 जैसी बेहतरीन फिल्म कर चुके हैं। यह जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा सकती है। आयुष्मान को अंडरकवर एजेंट के रूप में देखना भी दिलचस्प हो सकता है। ट्रेलर में कुछ बेहतरीन संवाद भी सुनने को मिले हैं।
कुल मिलाकर अनेक (Anek) का ट्रेलर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाता है और दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म देखने को मिल सकती है।
