बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. skin care tips to save skin from sun tan here are 5 essential oils
Written By

Skin Care Tips : UV किरणों से त्‍वचा को बचाएंगे ये 5 तेल

Skin Care Tips : UV किरणों से त्‍वचा को बचाएंगे ये 5 तेल - skin care tips  to save skin from sun tan here are 5 essential oils
त्‍वचा की केयर तो सभी करते हैं लेकिन कई बार प्रोड्क्‍ट महंगे होने पर उन्‍हें खरीद नहीं पाते हैं। वहीं डॉक्‍टर भी घर से बाहर निकलने पर सनस्‍क्रीन लगाने की सलाह देता है। वहीं कुछ लोग सनस्‍क्रीन के चिपचिपे होने की वजह से भी नहीं लगाते हैं। लेकिन यूवी किरणों से बचाव के लिए कुछ तो लगाना जरूरी है। तो सनस्‍क्रीन की जगह आप कुछ एसेंशियल ऑयल भी है जिन्‍हें लगा सकते हैं तो आइए जानते हैं -
 
1. नारियल तेल - नारियल तेल के एक नहीं एनेक फायदे हैं। इसका इस्‍तेमाल कर यूवी किरणों से बचा जा सकता है। हालांकि कुछ बूंद तेल का प्रयोग करें। साथ ही य‍ह‍ स्किन को भी सॉफ्ट और मॉइश्‍चराइज करता है। 
 
2.टी ट्री ऑयल - इस तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण से स्किन को कई सारे फायदे होते हैं। खुजली, फुंसी, बैक्‍टीरिया को दूर करता है। साथ ही यूवी किरणों के प्रभाव से बचाता है। 
 
3.तिल का तेल - तिल का तेल यूवी किरणों से बचाने में काफी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई यूवी किरणों के साथ ही प्रदूषित हवा से भी बचाता है। इसलिए धूप में निकलने से पहले तिल का तेल जरूर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट भी रहेगी और टैनिंग नहीं होगी। 
 
4.बादाम तेल - बादाम तेल हालांकि थोड़ा महंगा होता है। लेकिन यह काफी असरदार होता है। इसका तेल से हल्‍के हाथों से मालिश करने पर चेहरे की चमक बढ़ जाती है, शुष्‍क त्‍वचा में जान आ जाती है, असमय आ रही झुर्रियों को कम करने में मदद करती है। और अगर आपके पास सनस्‍क्रीन नहीं है खत्‍म हो गया है तो आप बादाम का तेल लगा सकते हैं।  
 
5.जैतून तेल - जैतून का तेल आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। सुंदरता के लिहाज से देखा जाए तो जैतून का तेल लगाने से त्‍वचा चमकदार होती है, स्‍पॉटलेस होती है। साथ ही टैनिंग को खत्‍म करने का काम करती है। अगर बाजार जाते वक्‍त जैतून का तेल नहीं लगाते हैं तो सप्‍ताह में 3 बार इस तेल से मालिश करें। आपको शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा। 
 
 
 
ये भी पढ़ें
शरीर में पानी की कमी पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, हो जाएं सतर्क