1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. sharad purnima gold facial vidhi

sharad purnima पर चांद सा चेहरा पाने के लिए जानिए गोल्ड फेशियल करने की विधि

sharad purnima
शरद पूर्णिमा के अवसर पर चेहरे पर चांद सा निखार पाने चाहती है, तो हम आपको बता रहे हैं घर पर ही गोल्ड फेशियल करने की आसान विधि -
 
1. घर पर ही गोल्ड फेशियल करने के लिए सबसे पहले बाजार से एक अच्छी कंपनी का गोल्ड फेशियल किट खरीदें। फेशियल किट खरीदते समय ये भी सुनिश्चित कर ले कि उसमें सभी जरूरी सामग्री मौजूद हो। साथ ही किट पर लिखी एक्सपायरी डेट भी चेक कर लें।
 
2. गोल्ड फेशियल शुरू करने के लिए किट में मौजूद कलींजर से अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए कलींजर को चेहरे पर लगाएं फिर हल्के गुनगुने पानी को हाथों में लेकर कलींजर को फैलाते हुए चेहरे पर मले। इसके बाद अपना चेहरा तौलिए से पोछ लें।

 
3. अब किट में मौजूद स्क्रब से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। अपने हाथ और उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगभग 30 मिनट तक मसाज करें, फिर चेहरे को हल्के गर्म पानी से पोछ दें।
 
4. अब किट में मौजूद गोल्ड फैशियल क्रीम को इस्तेमाल करने की बारी है। इस क्रीम में बहुत सारे गुण होते है जो चेहरे और त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। इस क्रीम को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर बाद किसी गीले कपड़े या फोम की मदद से पोछ लें।
 
5. अब मास्क को इस्तेमाक करना है। गोल्ड मास्क को अपने पूरे चेहरे पर कुछ देर लगाकर रखें। जब वह सूख जाए तो चेहरे को साफ कर लें।

 
6. आखिर में मॉइश्चराइजर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सोने से चमकती त्वचा को खुद ही महसूस करें।
 
7. 2-3 महीने में आप गोल्ड फेशियल को घर पर दोहराते रह सकती है।
 
अगला लेख
करवा चौथ व्रत 2019 : पूजन विधि मिलेगी आपको यहां, जानिए कैसे करें व्रत