इन ओलिंपिक : इन पर रहेगी नजर
लंदन ओलिंपिक में 36 विभिन्न खेलों की 304 स्पर्धाओं में हजारों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें कई नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं. चंद ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी उपलब्धियों की वजह से सारी दुनिया जानती है. ऐसे ही दस खिलाड़ियों का ब्यौरा यहां दिया जा रहा है, जिन्हें लंदन ओलिंपिक में पदकों का प्रबलतम दावेदार माना जा रहा है.
उसैन बोल्ट : जमैका में 21 अगस्त 1986 को जन्में उसैन बोल्ट एक फर्राटा धावक हैं जिनकी गति देखने वालों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देती हैं. रफ्तार के बादशाह बोल्ट ने न केवल सारी दुनिया को दंग किया बल्कि मानव शरीर की क्षमता और सीमा को नए सिरे से परिभाषित करने पर विवश कर दिया.
वर्ष 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में बोल्ट ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया था. उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था. एक ही ओलिंपिक में इन तीनों प्रतियोगिताओं में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं.
उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसा एथलीट पूरी पीढ़ी में बस एक ही होता है. जाहिर है लंदन ओलिंपिक में सबकी निगाह एक बार फिर बोल्ट पर होगी.
माइकल फेलप्स : अमरीका के सुपरस्टार तैराक माइकल फेलप्स ने बीजिंग ओलिंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते थे. एक ही ओलिंपिक के दौरान सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान फेलप्स के ही नाम है.
अमरीका में 30 जून 1985 को जन्मे माइकल फेलप्स ने बीजिंग ओलिंपिक में 400 मीटर मेडले, 200 मीटर फ़्री स्टाइल, 200 मीटर बटरफ़्लाई, 4x100 मीटर फ़्री रिले, 4x200 मीटर फ़्री रिले, 200 मीटर मेडले, 100 मीटर फ़्लाई और 4x100 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक जीते थे. लंदन ओलिंपिक में भी उन्हें व्यक्तिगत तैराकी स्पर्धा में पदकों का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
एलिस्टेयर ब्राउनली : साइकिल पर एलिस्टेयर ब्राउनली को देखकर आप शायद अंदाजा भी ना लगा पाए कि वो एक विश्व चैंपियन हैं. किसी की शक्ल देखकर आपको शायद ही ऐसी गलतफहमी हुई हो.
ब्राउनली ने 2009 की ट्रायलथन चैपियनशिप में अपना खिताब आखिरी क्षणों में नहीं जीता, जिस ट्रायथलान को बाकी खिलाड़ी पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे उस प्रतियोगिता में ब्राउनली शुरुआत से अंत तक विजेता की तरह थे.
चैंपियनशिप सीरीज में चार लगातार जीत और फिर ऑस्ट्रिया में हुए ग्रैंड फिनाले में विरोधियों को पछाड़ना. सीनियर स्पर्धाओं के पहले सीज़न में भाग ले रहे 21 साल के युवक का ये अभूतपूर्व दबदबा था.
अपने प्रदर्शन पर एलिस्टेयर कहते हैं, 'मुझे नहीं पता की ऐसा कैसे हुआ, वर्ष की शुरुआत में मैं बिलकुल बेहतर महसूस नहीं कर रहा था और जब मैड्रिड में मुझे जीत मिली तो लगा कि ये बिलकुल सही है.' एलिस्टेयर अपने भाई जॉनथन के साथ हफ्ते में 25-30 घंटों तक ट्रेनिंग करते हैं.
लिन डेन : बैडमिंटन की दुनिया के जाने-माने नाम लिन डेन लंदन ओलिंपिक में चीन का झंडा एक बार फिर बुलंद करने की कोशिश करेंगे. चीन में 14 अक्तूबर 1983 को जन्में लिन डेन ओलिंपिक समते अपने पूरे करियर में अब तक 20 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.
वर्ष 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में लिन की अपने ही कोच से अनबन हो गई थी और तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि वो और उनकी पूरी टीम ओलिंपिक खेलों से अलग हो गई थी. लेकिन लंदन ओलिंपिक में बैडमिंटन मुकाबलों में उन्हें सर्वोच्च वरीयता दी गई है और उन्हें स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
कैरी वाल्श और मिस्टी मे-ट्रेएनोर : लंदन ओलिंपिक खेलों में बीच-वॉलीबॉल खेल-प्रेमियों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र होगा जहां इस बार हॉर्स गॉर्ड्स परेड में मुकाबले होंगे. यहां सबकी नजर अमरीकी खिलाड़ी कैरी वाल्श और मिस्टी मे-ट्रेएनोर पर टिकी होंगी जिन्होंने एथेंस और बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे. ये जोड़ी भी लंदन में तीसरा खिताब जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी.
क्रिस होए : ट्रैक-साइकिलिंग के बेताज बादशाह ब्रिटेन के क्रिस होए ने बीजिंग ओलिंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे. ओलिंपिक की मेजबानी कर रहे ब्रिटेन को उनसे बड़ी उम्मीदें है जहां उनका उत्साह बढ़ाने के लिए घरेलू समर्थकों की को कोई कमी नहीं होगी.
स्कॉटलैंड के रहने वाले क्रिस होए को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने वर्ष 2009 में 'सर क्रिस' की उपाधि से नवाज़ा था. क्रिस ने अपने पूरे करियर में चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है.
नेमार : अर्जेंटीना लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया तो निगाहें अब लियोनेल मेसी की जगह ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी नेमार पर ही होंगी जो अपने आक्रामक खेल और किसी भी कोने से फुटबॉल को गोल में दागने की कला में कला में माहिर माने जाते हैं.
नेमार की उम्र अभी 20 साल ही है लेकिन इतनी कम उम्र में ही वो तीन से भी कम सीजन में विरोधी टीम की नेट में 100 गोल दाग चुके हैं. शायद यही वजह है कि ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने हाल ही में कहा था कि नेएमार दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. जील ने फुटबॉल के सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं, बस ओलिंपिक फुटबॉल जीतना बाकी है.
स्टीवन लोपेज़ : पांच विश्व-चैम्पियनशिप, दो ओलिंपिक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम करने वाले स्टीवन लोपेज़ अमरीकी ताइक्वांडो टीम की पहचान हैं. लंदन ओलिंपिक उनका चौथा ओलिंपिक होगा जहां वे अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने का भरसक प्रयास करेंगे.
उनकी बहन डायना भी दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर गई हैं पर भाई मार्क इस बार चूक गए हैं. बीजिंग ओलिंपिक में तीनों भाई-बहनों ने अमरीका का प्रतिनिधित्व किया था और सारे पदक बटोर लिए थे.
आर्तर एसिलबेकोविच बीटरबीव : रूसी बॉक्सर आर्तर एसिलबेकोविच लंदन ओलिंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्हें बड़ा दक्ष बॉक्सर माना जाता है जिनके बारें कहा जाता है कि उनके पंच बड़े भारी पड़ते हैं.
आर्तर की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है, अभी वे सिर्फ 26 साल के हैं लेकिन रिंग का उन्हें पर्याप्त अनुभव है. वे एक बार विश्व-चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और एक रजत पदक भी उनके खाते में है. आर्तर को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें पोडियम पर आने का मौका मिलेगा, हालांकि बॉक्सिंग में मुकाबला बड़ा तगड़ा होना तय है.
FILE
वर्ष 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में बोल्ट ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया था. उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था. एक ही ओलिंपिक में इन तीनों प्रतियोगिताओं में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं.
उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसा एथलीट पूरी पीढ़ी में बस एक ही होता है. जाहिर है लंदन ओलिंपिक में सबकी निगाह एक बार फिर बोल्ट पर होगी.
माइकल फेलप्स : अमरीका के सुपरस्टार तैराक माइकल फेलप्स ने बीजिंग ओलिंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते थे. एक ही ओलिंपिक के दौरान सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान फेलप्स के ही नाम है.
अमरीका में 30 जून 1985 को जन्मे माइकल फेलप्स ने बीजिंग ओलिंपिक में 400 मीटर मेडले, 200 मीटर फ़्री स्टाइल, 200 मीटर बटरफ़्लाई, 4x100 मीटर फ़्री रिले, 4x200 मीटर फ़्री रिले, 200 मीटर मेडले, 100 मीटर फ़्लाई और 4x100 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक जीते थे. लंदन ओलिंपिक में भी उन्हें व्यक्तिगत तैराकी स्पर्धा में पदकों का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
BBC