सम्बंधित जानकारी
- EXCLUSIVE - पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट से हो अयोध्या राममंदिर और मस्जिद का निर्माण : हबीबुद्दीन तुसी
- Ayodhya : मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए : असदुद्दीन ओवैसी
- Ayodhya में मंदिर ट्रस्ट को लेकर विनय कटियार का बड़ा बयान
- क्या हिन्दू राष्ट्र के हित में फैसला देने के लिए PM मोदी ने CJI का किया धन्यवाद...जानिए वायरल लेटर का सच...
- राममंदिर ट्रस्ट पर दिल्ली से अयोध्या तक संतों के बीच छिड़ा ‘संग्राम’
Ayodhya : परमहंस पर गिरी गाज, तपस्वी छावनी से निष्कासित
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर संतों में जारी विवाद के बीच तपस्वी छावनी के प्रमुख महंत स्वामी सर्वेश्वर दास ने परमहंस दास को निष्कासित कर दिया है। परमहंस ने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
परमहंस के गुरु और तपस्वी छावनी के प्रमुख सर्वेश्वर दास ने उन्हें तपस्वी छावनी से निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई के बाद सर्वेश्वर दास ने कहा कि पूज्य संत-महंतों पर अशोभनीय टिप्पणी करना संतों का आचरण नहीं है।
सर्वेश्वर दास ने कहा कि परमहंस ने नृत्य गोपाल दास जी के लिए कहा था कि उनका दिमाग खराब है। यह अनुचित है। मणिराम छावनी के प्रमुख नृत्य गोपाल दास जी हम लोगों के लिए गुरु समान हैं। अत: परमहंस के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ऐसे लोगों की हमें कोई जरूरत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि परमहंस की टिप्पणी के बाद नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया था। बड़ी मुश्किल से पुलिस के साये में उन्हें बाहर निकाला गया।











